फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डॉ आंबेडकर जयंती पर शांति व्यवस्था के लिए 200 के खिलाफ हुई निरोधात्मक कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती से जुड़े कार्यक्रम शांति और सौहार्द के माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है। पुलिस ने थाना बिलारी के कई गांवों के लगभग 200 लोगों को चिन्हित करते हुए शांतिभंग करने की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा भेजी गई चालानी रिपोर्ट को एसडीएम की अदालत ने स्वीकारते हुए आरोपियों को नोटिस जारी किए हैं। बिलारी थाना क्षेत्र के 16 ग्रामों ढकिया नरु, सैफपुर जगना, चिड़िया भवन, मिलक काजी, मीरापुर, मिलक नगलिया , श्यामपुर भूड़ी, मकरंदपुर, नवादा शाहपुर, खाबरी अव्वल, अलेहदादपुर, ग्वारऊ, घनियाखेड़ा, रामनगर गंगपुर, असालतपुर और नगर बिलारी में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाएं लगी हैं। यहां आंबेडकर जयंती पर विशेष कार्यक्रम होते हैं। बिलारी नगर में 15 अप्रैल की दोपहर को अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ की ओर से शोभायात्रा निकालने के साथ ही नगर में हाईवे स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में आंबेडकर मेले का भी आयोजन होता है। आंबेडकर जयंती पर शांति व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस द्वारा सप्ताह भर पहले आंबेडकर युवक संघ की ग्राम शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक भी की जा चुकी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जरगांव पुलिस चौकी दरोगा जितेंद्र कुमार ने ग्राम जरगांव निवासी ब्रजपाल सिंह पक्ष के 58 लोगों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ आंबेडकर जयंती को लेकर निरोधात्मक कार्रवाई की है। दरोगा अनंगपाल सिंह ने विजयपुर गांव के छह लोगों, दरोगा विपिन कुमार ने मिलक काजी गांव के आठ लोगों, दरोगा उचित कुमार सिंह ने मंगूपुरा गांव के 21 लोगों और समाथल गांव के 25 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने चिन्हित लोगों से शांतिभंग करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

एसडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि आंबेडकर जयंती के मौके पर बीडीओ को आंबेडकर पार्कों और पार्कों को जाने वाले रास्तों की विशेष सफाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिमा लगे हुए जिन पार्कों की चहारदीवारी बनी हुई नहीं है उनकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल की दोपहर बाद बिलारी नगर में निकलने वाली आंबेडकर शोभायात्रा को लेकर बिलारी पुलिस को पहले ही जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें