फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी का फटकार, पांच दिन में अस्पताल होगा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कांठ का औचक निरीक्षण करते हुए डिप्टी सीएमओ और नोडल अधिकारी डॉ. संजीव बेलवाल ने अव्यवस्थाओं को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पांच दिन में सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश चिकित्सा अधीक्षक को दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांठ सीएचसी पहुंचे नोडल अधिकारी डॉ. संजीव बेलवाल ने सबसे पहले स्टाफ उपस्थिति पंजिका को देखा। उन्होंने समय पर अस्पताल आने के निर्देश स्टाफ और चिकित्सकों को दिए। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, ऑपरेशन थ्रिएटर, पर्ची रोगी कक्ष, जरनल वार्ड, डिलीवरी रूम, औषधि वितरण कक्ष समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई को दुरुस्त रखने, महत्वपूर्ण दवाइयों को जिला मुख्यालय से मंगवाए जाने, ऑपरेशन थ्रिएटर को पांच दिन में पूरा तैयार कराने आदि के भी निर्देश दिए। साथ ही इमरजेंसी अधिकारी के रूप में चिकित्सक ओर अन्य स्टाफ को 24 घंटे ड्यूटी पर रहने के लिए भी कहा। उन्होंने चिकित्सकों के साथ बैठक भी की और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लोगों को देने के लिए विशेष तौर पर कहा। नोडल अधिकारी ने महिलाओं की डिलीवरी के केस भी सीएचसी पर बढ़ाने के निर्देश चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राघव कुमार सिंह को दिए हैं। साथ ही पांच दिन में सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं को पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।
इस मौके पर जनरल सर्जन डॉ. राहुल चौधरी, डॉ. अग्रीमा, डॉ. मनोज यादव, डॉ. प्रशांत वर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. स्तुति, जरनल फिजिशियन डॉ. विनीत, बीपीएम चंद्रशेखर यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें