फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों की साइकिल के पीछे दौड़ेंगे ‘जासूस’

Mon, 18 Apr 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
साइकिल
विज्ञापन
सपा ने फिर प्रदेश में साइकिल दौड़ाने की तैयारी कर ली है। 1 मई से 10 मई तक हर विधानसभा में साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के जरिए विधायकों का कद तो नापा ही जाएगा जनता के बीच उनकी लोकप्रियता किस डिग्री तक है यह भी चेक होगा।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट बनाएंगे साइकिल यात्रा में शामिल रहने वाले मुलायम के खामोश सिपहसलार। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के आधार पर ही तय होगा किसका टिकट कटेगा और कौन दोबारा से मैदान में आएगा।

सियासी युद्ध 2017 को लेकर सभी पार्टियों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। सपा ने फिर प्रदेश भर में साइकिल दौड़ाने का विधिवत कार्यक्रम जारी कर दिया। पहली मई से दस मई तक हर विधानसभा में साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। जगह जगह सभाओं के माध्यम से सरकार का गुणगान होगा।
विज्ञापन


विधायक और विधानसभा अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में पूरी ताकत के साथ जुटेंगे। इस बार सपा मुख्यालय ने हर साइकिल यात्रा की पूरी वीडियो रिकार्डिंग तक मांगी है। साइकिल यात्रा का क्या संदेश क्षेत्र में गया। कितने लोग जुटे। कितने किलोमीटर तक साइकिल चलाई गई वगैरह..वगैरह।

खास बात यह है कि इस साइकिल यात्रा में पार्टी ने अपने कुछ खास लोगों को भी लगाया है। कुछ स्थानीय स्तर से रहेंगे जबकि कुछ दूसरे जिलों से भेजे जा रहे हैं। यह लोग साइकिल यात्रा में रहकर क्षेत्रीय विधायक के बारे में पूरी रिपोर्ट बनाएंगे।

विधानसभा में विधायक का कहीं विरोध तो नहीं है। जनता पसंद कर रही है या नहीं। दोबारा टिकट दिया जाता है तो सीट निकाल पाएंगे या नहीं। इन सभी सवालों पर रिपोर्ट तैयार होकर मुख्यालय को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें