फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में आईटी मंत्री सुनील शर्मा: UP के स्कूलों में एआई से पढ़ाई की तैयारी, मोबाइल की जगह मिलेंगे टैबलेट

Sat, 25 Apr 2026 03:36 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पहुंचे प्रदेश के आईटी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में मिलने वाला सम्मान नोबेल पुरस्कार जितना महत्वपूर्ण होता है। यह अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के स्कूलों में एआई लागू किया जाएगा। इसके लिए एआई प्रज्ञा कार्यक्रम के तहत 10 लाख लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
1 of 8
मुरादाबाद में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते यूपी के आईटी मंत्री सुनील शर्मा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए पढ़ाई की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत स्कूली बच्चों को मोबाइल के बजाय टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वह पढ़ाई से जुड़ी सामग्री का बेहतर उपयोग कर सकें। यह बात प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने शनिवार को मुरादाबाद के पंचायत भवन में कही।

विज्ञापन

2 of 8
मेधावी सम्मान समारोह में संबोधित करते प्रदेश के आईटी मंत्री सुनील शर्मा - फोटो : संवाद
अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पहुंचे आईटी मंत्री ने कहा कि मोबाइल पर रील देखने के बजाय बच्चों को पढ़ाई और उपयोगी सामग्री पर ध्यान देना चाहिए। टैबलेट के माध्यम से छात्र डिजिटल शिक्षा को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे और एआई तकनीक से सीखने का स्तर भी सुधरेगा। उन्होंने कहा कि सम्मान मिलना हर छात्र के लिए बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन इससे सबसे ज्यादा गर्व माता-पिता को होता है।
विज्ञापन

3 of 8
मेधावी सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया - फोटो : संवाद
छात्रों को आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत करनी चाहिए। आईटी मंत्री ने युवाओं को कौशल विकास पर जोर देते हुए कहा कि केवल अंग्रेजी ही नहीं, बल्कि अन्य देशों की भाषाएं सीखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्किल्ड युवाओं के लिए रोजगार की कमी नहीं है।

4 of 8
मुरादाबाद में अमर उजाला के मेधावी सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया - फोटो : संवाद
यूरोप जैसे देशों में भी नौकरी के अवसर हैं लेकिन वहां काम करने के लिए स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। केवल अंग्रेजी से काम नहीं चलेगा। उन्होंने छात्रों से नई तकनीकों को अपनाने और अपने कौशल को निखारने का आह्वान किया। जिससे की वह भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रह सकें।
विज्ञापन

5 of 8
मुरादाबाद में अमर उजाला के मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : संवाद
विद्यार्थी जीवन का सम्मान नोबेल से कम नहीं 
अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पहुंचे मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में विद्यार्थी काल में मिलने वाला सम्मान बेहद महत्वपूर्ण होता है, यह किसी नोबेल पुरस्कार से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि मंच पर सम्मानित होने वाले छात्र तो प्रेरणा बनते ही हैं, लेकिन जो इस बार वंचित रह जाते हैं, उनके लिए भी यह कार्यक्रम आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है कि वह अगले वर्ष मेहनत कर सम्मान हासिल करें।
विज्ञापन

6 of 8
अमर उजाला के मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : संवाद
उन्होंने अमर उजाला द्वारा हर वर्ष ऐसे आयोजनों को सराहनीय बताया। आईटी मंत्री ने कहा कि समय तेजी से बदल रहा है और विज्ञान के क्षेत्र में लगातार प्रगति हो रही है। पहले की शिक्षा पद्धति और आज की पीढ़ी की शिक्षा में बड़ा बदलाव आया है। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का दौर शुरू हो चुका है और इसे शिक्षा से जोड़ना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

7 of 8
मुरादाबाद में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते यूपी के आईटी मंत्री सुनील शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि सरकार ने एआई प्रज्ञा शुरू किया है। इसके तहत 10 लाख लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश के सभी स्कूलों में एआई लागू करने की तैयारी है, जिससे छात्रों की सीखने की गति और क्षमता दोनों बढ़ेंगी। भाषा को लेकर उन्होंने कहा कि समाज में अंग्रेजी को लेकर एक अलग धारणा बन गई है, जबकि दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं है जो किसी दूसरी भाषा के सहारे आगे बढ़ा हो।
विज्ञापन

8 of 8
मुरादाबाद में अमर उजाला के मेधावी सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया - फोटो : संवाद
उन्होंने छात्रों को अपनी भाषा के साथ-साथ अन्य देशों की भाषाएं सीखने पर भी जोर दिया, ताकि वैश्विक स्तर पर बेहतर अवसर हासिल किए जा सकें। इस दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें नई तकनीकों को अपनाने और अपने कौशल को लगातार निखारने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें