फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में ड्राइवरों के बीच झड़प: दिल्ली हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, 50 से ज्यादा जख्मी, शीशे तोड़ 150 को निकाला

Sat, 25 Apr 2026 10:29 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सीतापुर से हरियाणा जा रही करीब 150 श्रमिकों से भरी स्लीपर बस मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 50 से अधिक लोग घायल हो गए। यात्रियों के अनुसार, दोनों ड्राइवर नशे में थे और स्टीयरिंग को लेकर आपस में खींचतान कर रहे थे। 
विज्ञापन
1 of 7
दिल्ली हाईवे पर बस पलटने के बाद अस्पताल पहुंचे लोग - फोटो : संवाद

मुरादाबाद में शुक्रवार देर रात सीतापुर जिले से श्रमिकों को लेकर हरियाणा जा रही एक स्लीपर बस दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे थाने से आगे निकलते ही पलट गई। जिससे बस में सवार श्रमिक परिवारों में चीख पुकार मच गई। आते जाते वाहन रुके, लोग मदद को दौड़े। किसी तरह शीशे तोड़कर अंदर फंसे 150 लोगों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

2 of 7
पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल - फोटो : संवाद

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। करीब पचास से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें मुरादाबाद व आसपास के अस्पतालों में भेजा गया है। घायल श्रमिकों ने हादसे की वजह दोनों ड्राइवरों के नशे में होकर बस चलाने के लिए स्टीयरिंग की खींचतान करना है, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन

3 of 7
अस्पताल में उपचार कराते लोग - फोटो : संवाद
सीतापुर जिले से एक स्लीपर बस श्रमिक व उनके परिवारों को लेकर हरियाणा के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 150 लोग सवार थे,। बस में दो ड्राइवर थे, शाम को रास्ते में बस एक ढ़ाबे पर रुकी, जहां श्रमिकों के साथ साथ दोनों ड्राइवरों ने भी खाना खाया। श्रमिकों ने बताया कि जब बस ढाबे से चली तो कुछ ही देर बाद लगा कि दोनों ड्राइवर नशे में हैं।

4 of 7
दिल्ली हाईवे पर हुआ हादसा - फोटो : संवाद

एक ड्राइवर बस चला रहा था, तभी दूसरा ड्राइवर बस चलाने के लिए स्टीयरिंग पकड़ने लगा। मुरादाबाद जिले में मूंढ़ापांडे थाने से आगे निकलते ही दोनों ड्राइवर बस चलाने के लिए लड़ने लगे। इसी खींचतान के बीच बस हाईवे पर लहराने लगी लेकिन ड्राइवर फिर भी शांत नहीं हुए और आखिरकार रात करीब 10:45 बजे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद में दिल्ली हाईवे पर पलटी बस - फोटो : संवाद

अधिकतर श्रमिक सीटों पर सो रहे थे, बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई। मदद के लिए पहुंचे राहगीरों और पुलिस ने बस के शीशे तोड़कर किसी तरह अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए। एसपी ट्रैफिक सुभाषचंद्र गंगवार भी अपनी टीम के साथ पहुंचे।

विज्ञापन

6 of 7
मुरादाबाद हाईवे पर बस पलटने से हुआ हादसा - फोटो : संवाद
मुरादाबाद, रामपुर, मूढ़ापांडे में स्थित अस्पतालों में डॉक्टरों व स्टाफ को तत्काल बुला लिया गया। 23 घायलों को मुरादाबाद, शेष अन्य घायलों को मूढ़ापांडे, रामपुर व अन्य अस्पतालों को भेजा गया। करीब 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लोगों ने जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
इसमें सीतापुर के अमन (16), संभा देवी (38), सुधा (36), उनके पति कमलेश (50), राम किशोर (36), पूनम (33), रमन (15), उसकी बहन शिवानी (18), लेखराज (50), उनकी पत्नी राधा (45), उनकी बेटी मुस्कान (17), ओमकार (16). शाहजहांपुर के नन्हें लाल (43), उनकी पत्नी लाली देवी (40), उनकी बेटी वर्षा (17), लखीमपुर गंगाराम (18) आदि शामिल हैं। घायलों का उपचार शुरू करा दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें