फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जामा मस्जिद की पुताई के जल्द कराने की तैयारी

विज्ञापन
जामा म​स्जिद की पुताई में लगे मजदूर। - फोटो : जामा म​स्जिद की पुताई में लगे मजदूर।
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद की पुताई को जल्द से पूरा कराने के लिए एएसआई द्वारा प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को दूसरे दिन तीन अतिरिक्त लोग लगाए गए। रविवार को 10 लोग लगाकर पुताई शुरू कराई गई थी। दूसरे दिन 13 लोगों ने मस्जिद के पिछले हिस्से में पुताई का काम किया है। यह पुताई उच्च न्यायालय के आदेश पर की जा रही है। इसकी निगरानी एएसआई द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने बताया कि एएसआई ने रविवार को 10 लोग पुताई के लिए लगाए थे। सोमवार को इन लोगों की संख्या 13 कर दी गई है। हमारा भी प्रयास है कि मस्जिद की जल्द से जल्द पुताई पूरी हो जाए। उसके बाद सजावट का काम किया जाएगा। मालूम हो जामा मस्जिद कमेटी को एएसआई द्वारा अनुमति नहीं मिली थी तो कमेटी ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। इसके बाद ही उच्च न्यायालय ने पुताई व सजावट का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें