फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ, छजलैट में मंदिरों में जलाभिषेक की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सावन माह के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक श्रद्धालुओं के द्वारा किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियों को मंदिर प्रबंध कमेटियों के द्वारा पूरा कर लिया गया है। मंदिरों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


सोमवार को कांठ के लाडलाबाद और छजलैट के ढाकी स्थित प्राचीन महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ेगी। इस बार 30 जुलाई काे सावन का माह प्रारंभ हुआ है। सावन माह की शिवरात्रि को लेकर भी श्रद्धालुओं में उत्साह है। मंदिरों पर बैरिकेडिंग कर जलाभिषेक के लिए तैयारियां की गई है। पुलिस ने मंदिरों के महंतों और पुजारियों से भी जानकारी ली है। सोमवार के तड़के चार बजे से ही कांठ के लाडलाबाद, छजलैट के प्राचीन ढाकी महादेव मंदिर सहित नगर क्षेत्र के बम बटक मंदिर, मुख्य बाजार स्थित बड़ा शिव मंदिर, विश्वनाथ महादेव मंदिर, विशनपुरा स्थित शिव मंदिर, शिव मोनी मंदिर घोसीपुरा, संत रविदास मंदिर,श्री रामज्योति मंदिर, महर्षि वाल्मीकि मंदिर माननगर, माहेश्वरी मंदिर, माता महाकाली मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर में भी आस्था के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें