फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में ऑटो और बाइक में भिड़ंत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। कुंदरकी बाईपास के जीरो प्वाइंट के पास इलेक्ट्रॉनिक ऑटो और बाइक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। इस दौरान घायलों में चीख पुकार मच गई। वहीं पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में पहुंचाया, यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ऑटो सवार यात्री से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद शहर के जयंतीपुर निवासी नसीम अपनी ननद और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चंदौसी थाना क्षेत्र के ग्राम मई जाने के लिए ऑटो से बिलारी तक जा रही थीं। रविवार देर शाम जैसे ही ऑटो कुंदरकी बाईपास के जीरो प्वाइंट के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार मई गांव निवासी खुशनुमा, ताहिर, नसीम और उनकी ननद नसीम जहां गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं बाइक सवार कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम कमालपुर फतेहाबाद निवासी किरन पाल और आशीष को भी चोटें आईं। हादस होने पर घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा गया। इस दौरान मुरादाबाद आगरा हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें