कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट क्षेत्र में पीआरबी पर तैनात दीवान चंद्रपाल सिंह (58) को ड्यूटी के दाैरान हार्टअटैक पड़ गया। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चंद्रपाल की माैत हो गई।
जनपद अमरोहा के थाना नौगावां सादात के गांव भैड़ा भरतपुर निवासी चंद्रपाल सिंह (58) वर्ष 1989 में पुलिस विभाग में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे । वह 2021 से पीआरबी में थे। इस समय वह छजलैट थाना क्षेत्र में पीआरबी 265 पर तैनात थे। रविवार रात वह छजलैट क्षेत्र में ड्यूटी पर थे। तभी उन्होंने साथी पुलिस कर्मियों से सांस लेने में दिक्कत के साथ सीने में दर्द होने बात कही तो वह उन्हें तुरंत क्षेत्र के यह निजी अस्पताल लेकर गए। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर परिजन भी आ गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हेड कांस्टेबल की मृत्यु हो गई। इंस्पेक्टर सुदेशपाल ने बताया कि दीवान की माैत हार्टअटैक से होना बताया गया। उनकी तीन बेटियों, बेटे और पत्नी का रो-रोकर हाल-बेहाल हो गया। सोमवार को छजलैट पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।