फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजापति को एकजुट होकर लड़ाएंगे चुनाव

Thu, 21 Jul 2016 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
मेयर उप चुनाव - फोटो : demo
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी ने कहा कि मेयर उप चुनाव में सपा ने राजकुमार प्रजापति को अपना प्रत्याशी बनाया है। सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह पार्टी के उम्मीदवार को जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका अदा करे। प्रत्याशी का साथ नहीं देने वालोें की पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा।
विज्ञापन


वह बुधवार शाम वरिष्ठ सपाइयों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। मेयर पद के प्रत्याशी राजकुमार प्रजापति ने सभी समर्थन की अपील की। बैठक का संचालन जिला महासचिव संजीव यादव ने की।

इस दौरान पूर्व मेयर हुमायूं कदीर, नगर विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, बिलारी विधायक मो. फहीम, डा. एसटी हसन, जयवीर सिंह यादव, राजकुमार यादव, डा. विकास चौधरी, लवकुश कंछल, राजेश रस्तोगी, डा. एके सिंह, तुंगीश यादव, मनमोहन सैनी, असलम पंचायती, धर्मेंद्र यादव, हसीन जमाल, समीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें