मुरादाबाद। सफाई कर्मियों से दुर्व्यवहार के आरोप में तत्कालीन डीपीआरओ राजेश कुमार जिस एडीओ के स्थानांतरण की संस्तुति कर गए उस एडीओ के कहने पर ग्राम प्रधान धरना प्रदर्शन करने वाले सफाई कर्मियों के वेतन मांग पत्र पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। यह बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद एक प्रधान ने एक सफाईकर्मी से फोन पर हुई बातचीत में कहा है। जिसका ऑडियो क्लिप शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दो मिनट 33 सेकेंड के इस ऑडियो में सफाईकर्मी विकास ग्राम पंचायत जैतिया फिरोजपुर के प्रधान मनवीर सिंह से अपने द्वारा किये गए सफाई कार्य के एवज में वेतन मांग पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए निवेदन कर रहा है, लेकिन ग्राम प्रधान के द्वारा एडीओ पंचायत के मौखिक आदेश का हवाला देते हुए वेतन मांग पर्ची आदि पर हस्ताक्षर करने से साफ तौर पर इनकार किया जा रहा है।