फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में खुशियों की सौगात लाए प्रभु यीशु

Tue, 26 Dec 2017 12:41 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रभु यीशु ने मानव को प्रेम का दिया संदेश्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 क्रिसमस का पर्व महानगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चर्चों में जाकर मसीही समाज के लोगों ने विशेष प्रार्थना की, गीत गाए और प्रभु यीशु के वचनों को सुना। पास्टर ने संदेश देते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह दुनिया में खुशियों की सौगात लेकर आए। प्रभु का संदेश है कि हम सभी लोग प्रेम, सौहार्द, शांति व भाइचारे की भावना के साथ जीवन यापन करें।
विज्ञापन


सोमवार को पीलीकोठी स्थित फिलिप्स मेमोरियल मैथोडिस्ट चर्च सुबह से ही वर्शिप सर्विस के लिए मसीही समाज के लोगों का आवागमन शुरू हो गया। सभी लोगों के चेहरे पर प्रभु यीशु के जन्म की खुशी झलक रही थी। वर्शिप सर्विस में  प्रार्थना पादरी रोहित मैसी ने कराई और बाइबल का पाठ पादरी अर्नेस्ट मार्क ने किया।

क्रिसमस की आराधना का संचालन पादरी अनिल सी लाल ने किया। आराधना के दौरान संडे स्कू ल के बच्चों ने विशेष गीत प्रस्तुत किए। जिसमें उन्होंने ‘जीसस आया मेरे और आपके लिए...’ आदि की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


पादरी ब्रिजेश मैंसल ने कहा कि क्रिसमस के पावन पर्व पर विशेष संदेश देते हुए कहा कि क्रिसमस का संबंध सात चीजों से है। ये सात चीजें प्रेम, अनुग्रह, सलीब, पश्चाताप, अनंत, जीवन तथा आशा है। उन्होंने आगे कहा कि यीशु मसीह उद्धारकर्ता बनकर आए। उद्धार बिना पश्चाताप के संभव नहीं है।

यह परमेश्वर का प्रेम था जो उन्होंने प्रभु यीशु मसीह को दुनिया में मानव जाति के उद्धार के लिए भेजा। परमेश्वर ने अपना इकलौता पुत्र दे दिया जिससे कोई उस पर विश्वास करके अनंत जीवन पाये और नाश न हो। चर्च क्वायर में गीत आया है यीशु आया है मुक्ति साथ लाया है यीशु आया है..., पास आओ विश्वासियोे... आदि की प्रस्तुति हुई। विभिन्न समाज के लोग दिनभर चर्च पहुंचे और कैंडिल जलाई।

इस मौके पर अंतिम सिंह, अजय चौधरी, दीपक कम्फर्ट, रवि जान, राजीव सोलोमन, डेविड पाल, सुरेंद एम लाल, करूणा सेमवेल, यश, हर्ष, शुभेंद्रु मिश्रा, राबिन मसीह, नीलू मैक्गरेगर आदि व्यवस्थाओं उपस्थित रहे।

। सेंट एंथोनी चर्च में क्रिसमस महापर्व धूमधाम से मनाया गया। मिस्सा बलिदान बाहर से आए पास्टर ऐलिकजेंडर ने चढ़ाया। फादर ने अपने संदेश में कहा कि आज हर व्यक्ति को प्रेम की आवश्यकता है। वर्तमान में व्यक्ति बहुत ज्यादा अकेलापन महसूस करता है। हमें अपने आस-पास रहने वाले लोगों से प्रेम करना चाहिए।

प्रभु यीशु को अपने अंदर लाना है तो हमें विनय, विन्रमता, सहनशीलता और मिलनसार बनना होगा। इस अवसर पर विभिन्न गीतों की प्रस्तुति हुई। फादर बनार्ड ने सभी को आशीर्वचन दिए। बाइबल से पवित्र वचन विनोद चरन एवं आयशा ने पढ़े। इस अवसर पर पेरिस कौंसिल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

 सेंट पाल चर्च सिविल लाइंस में क्रिसमस पर सुबह ज्वाइंटली वर्शिप सर्विस हुई। चर्च में प्रार्थना, बाइबल का पाठ और प्रभु के वचनों को सुनाया गया। पादरी संतोष पांडे ने प्रार्थना कराने के बाद प्रभु का संदेश देते हुए कहा कि अंधकार और ज्योति मेल नहीं हो सकता है। प्रभु यीशु ज्योति है इसीलिए वह पूरी दुनिया से अंधकार को समाप्त कर देंगे।

 द ओल्ड सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च टाउन हाल में प्रभु यीशु का जन्मदिन क्रिसमस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पादरी डेनियल मसीह ने प्रभु का संदेश सुनाते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह दुनिया में उद्धारकर्ता के रूप में हुआ। प्रभु ने समस्त मनुष्य जाति के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये।

उन्होंने कहा कि मनुष्यों को ईमानदारी व सच्चाई के मार्ग पर ही चलना चाहिए। पादरी हिमांशु मनी द्वारा आराधना का संचालन किया गया। इस अवसर पर चर्च में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बारादरी रोड पर स्थित सिटी मैथोडिस्ट चर्च दांग में क्रिसमस पर्व पर पहुंचे मसीही समाज के लोगों ने प्रार्थना की।

पादरी डेविड जेम्स ने प्रार्थना कराई। चर्च में उपस्थित सभी लोगों ने बाइबल का पाठ, प्रभु यीशु मसीह के वचनों को सुना।  साल्वेशन आर्मी चर्च कांठ रोड में क्रिसमस पर सभा की अगुवाई कैप्टन संदीप मैसी (डीवाईएस) ने कराई। बाइबल पाठ कैप्टन मोनिका एस मैसी (सीओ) ने और वचन प्रसार मेजर जार्ज पैट्रिक ने किया। चर्च में काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही महानगर के अन्य विभिन्न चर्चों में हुए विभिन्न कार्यक्रम सम्पंन हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें