फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में बिजली की ट्रिपिंग कर रही परेशान

Fri, 10 Jun 2016 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
बिजली
विज्ञापन
रमजान के महीने में भी बिजली निर्बाध नहीं मिल रही है। कटौती से तो कुछ राहत है, लेकिन बिजली की ट्रिपिंग ने परेशान करके रख दिया है। अफसरों के आदेश के बाद भी फाल्ट कम नहीं हो सके हैं। लोकल फाल्ट से सबसे अधिक बिजली गड़बड़ा रही है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रमजान के महीने में प्रतिदिन 22 घंटे बिजली दिए जाने और रातें कटौती मुक्त रखने के आदेश प्रदेश सरकार के हैं।
विज्ञापन


इसके लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके बाद कटौती में तो कुछ कमी आई है, लेकिन बिजली की ट्रिपिंग से सबसे अधिक दिक्कतें हैं। शहर के दिल्ली रोड, मझोला, मानसरोवर, लाइनपार के साथ ही बुद्धि विहार, काशीराम कालोनी, मिलन विहार, रामगंगा विहार, कांठ रोड की कालोनियों में बिजली की ट्रिपिंग ने परेशान कर दिया। इसके अलावा कई स्थानों पर लोकल फाल्ट से भी दक्कतें रहीं।

हरपाल नगर में कई घंटे लाइट नहीं आई, बताया जाता है कि यहां ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने से दिक्क त रही। इसके अलावा लाइनपार हनुमान नगर, चाऊकी बस्ती, कृष्णानगर में भी फाल्ट के कारण बिजली नहीं आई। ट्रांसपोर्टनगर से भी फाल्ट के कारण करुला, गौटिया, पंडितनगला, इलाके में बिजली की समस्या बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें