फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन सड़क पर रखा अस्थाई ट्रांसफार्मर बना मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बर्तन बाजार की चौराहा गली में ट्रांसफार्मर जलने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल रखने के लिए अस्थाई ट्रांसफार्मर लगाया गया। आठ दिन बाद भी जले ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं कराया गया है। वहीं, सड़क के बीच अस्थाई ट्रांसफार्मर रखे होने से व्यापारियों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि गली पहले से ही काफी संकरी है। सड़क के बीच ट्रांसफार्मर रखे होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। ठेले गली के अंदर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे दुकानों तक सामान पहुंचाने में परेशानी हो रही है। पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को भी निकलने में दिक्कत होती है। दुकानदारों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद बिजली विभाग ने अस्थाई ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति शुरू कर दी। इससे बिजली की समस्या फिलहाल दूर हो गई, लेकिन सड़क पर अस्थाई ट्रांसफार्मर रखने से नई परेशानी खड़ी हो गई है। व्यापारियों की मांग है कि जले हुए ट्रांसफार्मर को ठीक कराया जाए। इसके बाद अस्थाई ट्रांसफार्मर को हटाया जाए ताकि लोगों को आने-जाने व माल ढोने में कोई समस्या न हो।
000

व्यापारी बोले...

-अस्थाई ट्रांसफार्मर सड़क के बीच में रखा है। इसकी वजह से गली में अंदर वाहन नहीं जा पा रहे हैं। दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। माल ढोने वाले वाहनों को बाहर खड़ा करना पड़ रहा है।-सुनील अग्रवाल, व्यापारी
विज्ञापन

-गली पहले से काफी संकरी है। सड़क के बीच अस्थाई ट्रांसफार्मर होने से पैदल निकलना भी मुश्किल है। माल ढोने वाले ठेले अंदर नहीं जा पा रहे हैं। इसे जल्द हटाया जाए। -हर्ष कुमार, व्यापारी
- आठ दिन से अस्थाई ट्रांसफार्मर सड़क पर रखा है। बिजली आपूर्ति तो चल रही है, लेकिन आवागमन प्रभावित है। सामान लेकर आने वाले वाहनों को भी परेशानी हो रही है।-प्रमोद कुमार, व्यापारी
-अस्थाई ट्रांसफार्मर लगाने से बिजली की समस्या फिलहाल दूर हुई है। लेकिन सड़क के बीच ट्रांसफार्मर रखने से नई परेशानी खड़ी हो गई है। संकरी गली में वाहनों का निकलना मुश्किल है।-अमरीश अग्रवाल, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें