फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बंच केबल टूटने से सात घंटे ठप रही बिजली, भीषण गर्मी में लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। शाहबाद रोड स्थित मलिक अस्पताल के निकट बिजली का पुराना बंच केबल शनिवार सुबह लगभग पांच बजे टूटकर गिर गया। इससे नगर के टाउन थ्री फीडर के इलाके में लगभग सात घंटे बिजली गुल रही। उधर, देहात इलाके के कई फीडरों पर निर्धारित शिड्यूल में अघोषित बिजली कटौती की समस्या लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन

शाहबाद रोड पर बिजली के केबल टूटकर होने की सूचना मोहल्ले के उपभोक्ताओं ने नगरीय विद्युत उपकेंद्र को दी। बिजली कर्मियों ने मौके पर जाकर नया बंच केबल लगाया। इसके बाद सुबह पांच बजे से गुल रही बिजली दोपहर लगभग 12 बजे आई। बिजली बाधित होने से रजा नगर, शाहबाद रोड, कबीर नगर, साबरी मस्जिद आदि इलाकों के लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे।
नगरपालिका परिषद के सभासद दानवीर शर्मा और ओमकार वाल्मीकि ने बताया कि विद्युत अधिकारियों से बार-बार कहने के बाद भी अब तक उनके वार्डों में पुराना बंच केबल पूरी तरह से नहीं बदला गया है। पालिका सभासद के अनुसार टूटे और टेढ़े विद्युत पोल बदलवाने की भी मांग की गई, पर अभी तक समाधान नहीं हुआ है। नगरीय विद्युत अवर अभियंता शिवम वार्ष्णेय ने बताया कि पुराना बंच केबल टूटने की सूचना पर लाइन स्टाफ को मौके पर नया बंच केबल डालने के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन

उधर बिलारी देहात, सहसपुर, सफीलपुर विद्युत उपकेंद्र के देहात फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं ने बताया कि ग्रामों की आबादी वाले फीडर और निजी विद्युत नलकूप संचालित करने वाले फीडर से निर्धारित शिड्यूल की पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है। भाकियू टिकैत के बिलारी तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव ने बताया कि अघोषित विद्युत कटौती और विद्युत लाइनों के जर्जर तारों संबंधी समस्या का समाधान नहीं हुआ तब भाकियू कार्यकर्ता आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें