फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: व्यापारी के गोदाम से चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। विद्युत उपकरण के गोदाम से चोरी के मामले में व्यापार मंडल ने पुलिस की भूमिका पर रोष व्यक्त किया। पुलिस पर क्षेत्र के एक भाजपा नेता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक शनिवार को नगर अध्यक्ष लईक आजाद की अध्यक्षता में हुई। इसमें व्यापारी ब्रह्मप्रकाश गुप्ता के विद्युत उपकरण के गोदाम से चोरी के मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट तहरीर देने के दो दिन बाद दर्ज की। चोरी करने के तीन आरोपी नौकरों को भी व्यापारी ने पुलिस को पकड़ कर दिया। आरोप है कि पुलिस चोरी का माल खरीदने वाले पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि चोरी करने और सामान खरीदने वालों की पुलिस ने शीघ्र गिरफ्तारी नहीं की तो व्यापार मंडल आंदोलन करेगा और जरूरत पड़ने पर बाजार भी बंद किया जाएगा। बैठक में शिवेंद्र गुप्ता, योगेश गुप्ता, परवेश गुप्ता, शिवम शर्मा, शाहिद हुसैन, नफीस अहमद, अखिल सिंघल ,इरफान, सत्य प्रकाश गुप्ता, तुषार अग्रवाल, संजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।
उधर, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि पुलिस की विवेचना इस मामले में चल रही है। चोरी का सामान खरीदने वाला एक जनपद बिजनौर का आरोपी वांछित है उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें