फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पोस्टमार्टम में युवक की करंट से मौत की पुष्टि

Wed, 29 Oct 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव गढूबाला में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवक की करंट से मौत होने की पुष्टि हो गई है। वहीं खेत स्वामी ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर अपने खेत से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को गांव निवासी कलुआ सुबह जंगल में घूमने गया था तभी वहां गांव के रमेश चंद शर्मा के खेत में ऊपर से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन का तार टूटा हुआ पड़ा था। जिससे कलुआ की करंट से मृत्यु हो गई। विद्युत विभाग ने कलुआ की मौत करंट से होने को संदिग्ध बताया था लेकिन अब पीएम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है।
इस पर एसडीओ रंजीत सिंह ने कहा है कि कलुआ के परिजनों को विद्युत विभाग की तरफ से मुआवजा मिलेगा। जर्जर लाइन के तार बदले जाएंगे। इसकी कार्रवाई के लिए विभाग को लिखकर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खेत स्वामी रमेश चंद शर्मा ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि उनके खेत से बिना किसी सूचना के विद्युत विभाग में हाईटेंशन विद्युत लाइन निकाल दी है। जिसके तार बहुत जर्जर है आए दिन वहां दुर्घटनाएं हो रही है। सात महा पूर्व एक व्यक्ति जर्जर लाइन से झुलस गया था। कई पशुओं की मौत हो गई है। 26 अक्तूबर को टूटे तार से युवक की मौत हो चुकी है। उन्होंने एसडीएम से जर्जर लाइन को खेत से हटाकर की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें