फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक छात्र की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अमरोहा निवासी पॉलीटेेक्निक छात्र की जहर के सेवन से हालत बिगड़ गई। छात्र को यहां कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के बंबूगढ़ पड़वी गांव निवासी मुकेश कुमार के परिवार में पत्नी प्रेमवती, दो बेटे गुरबचन सिंह, अमृत सिंह और दो बेटियां आकांक्षा तथा प्रियांशी हैं। मुकेश ने बताया कि उनका बड़ा बेटा गुरबचन सिंह (18) पॉलिटेक्निक का छात्र था। बुधवार को वह घर में अकेला था। उस वक्त परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए थे। इस दौरान उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसके साथियों ने उसे घर में उल्टियां करते देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों दी। सूचना मिलने पर परिजन घर लौट आए और वह छात्र को लेकर अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन गुरबचन को लेकर मुरादाबाद आ गए और यहां कांठ रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। यहां उपचार के दौरान गुरुवार सुबह चार बजे उसने दम तोड़ दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें