फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एक लाख वाहनों का नहीं बनेगा प्रदूषण प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के एक लाख वाहनों का प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं बनेगा। क्योंकि इन वाहनों में एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट) नहीं लगवाई गई है। वाहन स्वामी पुरानी नंबर प्लेट पर वाहन चला रहे हैं। परिवहन विभाग ने अपना डिजिटल सिस्टम अपडेट कर दिया है। अब केवल एचएसआरपी वाले वाहनों को ही प्रदूषण प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले में 9.93 लाख से अधिक वाहन हैं। इसमें एक लाख से अधिक वाहन ऐसे हैं जो बिना एचएसआरपी के सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इन वाहनों का अब प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं बन सकेंगे। परिवहन विभाग के अनुसार बिना एचएसआरपी के वाहनों का 10 हजार रुपये का चालान भी कट सकता है। आरटीओ प्रशासन राजेश सिंह का कहना है कि नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत प्रदूषण जांच केंद्रों के पोर्टल को एचएसआरपी डाटाबेस से जोड़ा गया है। इनमें बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों का डाटा खुद रिजेक्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

एल्युमिनियम की होती है नंबर प्लेट
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एल्युमिनियम से बनी होती है। इसमें एक क्रोमियम बेस्ड होलोग्राम होता है। यह वाहन की स्थायी पहचान सुनिश्चित करता है।
एचएसआरपी के लिए यह करना होगा
ऑनलाइन आवेदन कर स्लॉट बुक करें।
पीयूसीसी बनवाने से पहले प्लेट लगवाना सुनिश्चित करें।
अधिकृत केंद्र से ही एचएसआरपी लगवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें