फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किशोरी से मां ने कराया देह व्यापार, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी से देह व्यापार कराया है। पीड़िता के बयान और जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आया है कि पड़ोसी ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की मां और पड़ोसी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एक एनजीओ की शिकायत पर किशोरी का रेस्क्यू कर लिया।
विज्ञापन

प्रयागराज कैंट थाना क्षेत्र के म्योराबाद निवासी रेमिन जान तमिलनाडू की एनजीओ संपर्क अधिकारी हैं। उन्हें 15 अप्रैल को सूचना मिली कि मझोला क्षेत्र में किशोरी से देह व्यापार कराया जा रहा है। उन्होंने इसकी सूचना मझोला पुलिस को दी। एनजीओ और पुलिस टीम ने एक घर से 14 वर्षीय किशोरी मिली। पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि वह अपनी मां और छोटी बहन के साथ किराये के मकान में रहती है।
उसने यह भी बताया कि उसके घर के सामने किशन और उसकी पत्नी रहती है। टीम पीड़िता को अपने साथ ले गई और बाल कल्याण सीमिति के सामने उसके बयान किए गए। टीम ने उसकी कांउसलिंग की। जिसमें उसने बताया कि उसकी मां उससे देह व्यापार कराती है। पड़ोसी ने भी उससे दुष्कर्म किया है। एएसपी अभिनव द्विवेदी ने बताया कि एनजीओ के रेमिन जान की तहरीर पर किशोरी की मां और उसके घर के सामने रहने वाले पति-पत्नी के के रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें