फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में रखी थी हरिओम की लाश, थाने में पुलिस ने दी भाई और भतीजे को थर्ड डिग्री

विज्ञापन
मुरादाबाद के मूंढापांडे थानाक्षेत्र में बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पीट-पीटकर पिता ह‌रिओम
विज्ञापन
मुरादाबाद। वर्दीधारियों ने थाने में क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। हरिओम की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे उसके दो भाई और एक भतीजे को पुलिस कर्मियों ने थर्ड डिग्री दी। वो चीखते चिल्लाते रहे। उन्होंने पुलिस कर्मियों को बताया कि हरिओम की हत्या कर दी गई। उसकी लाश जिला अस्पताल में एंबुलेंस में रखी है, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उनकी एक नहीं सुनी। तीनों की पट्टे और डंडों से पिटाई की। वह पुलिस कर्मियों के सामने खूब गिड़गिड़ाए। परिजन और रिश्तेदार हरिओम की लाश लेकर जब थाने लेकर पहुंचे और हंगामा खड़ा हो गया जब जाकर आनन फानन में पुलिस ने हरिओम के भाई और भतीजे को छोड़ा।
विज्ञापन

पीट पीट कर मौत के घाट उतारे गए हरिओम के भाई बालजीत ने बताया कि मंगलवार सुबह सात बजे आरोपियों ने हरिओम के घर हमला बोला था। जिसमें हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन हरिओम को लेकर मूंढापांडे के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां से डाक्टरों ने उन्हें गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वह घायल हरिओम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद बालजीत अपने बड़े भाई जोरावर सिंह और बेटे के साथ मूंढापांडे थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा कि हरिओम की हत्या कर दी गई है। उनकी लाश एंबुलेंस में है लेकिन पुलिस कर्मियों ने उलटा तीनों को हवालात में डाल दिया। इनका आरोप है कि यहां तीनों की बेरहमी से पिटाई की गई। पुलिस कर्मी उनसे बोल रहे थे कि तुम लोगों की वजह से ही झगड़ा हुआ है। इसके बाद परिजन और रिश्तेदार व ग्रामीण थाने पहुंच गए। हरिओम की लाश भी एंबुलेंस में रखकर ग्रामीण यहीं ले आए और हंगामा शुरू कर दिया। यह देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए और उन्होंने तत्काल दोनों को छोड़ा। मूंढापांडे थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों पर मारपीट के आरोप गलत हैं। थाने में किसी के साथ मारपीट नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें