फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जलाभिषेक के लिए संभल जा रहे शिवसेना उद्धव के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। जलाभिषेक के लिए संभल जा रहे शिवसेना उद्धव के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रविवार को रोक दिया। बाद में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना भोजपुर के प्रभारी निरीक्षक को संजय कुमार की सौंपा।
विज्ञापन

गांव सिढावली से शिवसेना उद्धव के कार्यकर्ता रविवार को तहसील प्रमुख सोमपाल सिंह कश्यप के नेतृत्व में संभल के हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए नारेबाजी करते हुए जा रहे थे। उन्हें तीन किमी बाद थाना भोजपुर पुलिस ने धारक नगला पुलिस चौकी पर रोक लिया। उन्हें संभल जाने नहीं दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने वहां पर जमकर नारेबाजी की। रोके जाने पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन शिवसेना कार्यकर्ताओं ने थाना भोजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार को दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से संभल में जलाभिषेक के लिए जाने की अनुमति देने की मांग की है। इसमें दीपक कश्यप, आकाश कुमार, राजीव कुमार, ओमपाल सिंह, रिंकू कश्यप, मुन्नू सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें