फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नगर आयुक्त को धमकी देने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल को धमकी देने के मामले में पकड़े गए दो किशोर सहित तीन लोगों को सिविल लाइंस पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ दिया। पुलिस इस मामले में दो मोबाइल फोन की तलाश कर रही है। पुलिस ने नगर आयुक्त की सुरक्षा में तैनात दो होमगार्ड और एक अर्दली से पूछताछ की है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के पीलीकोठी स्थित आवास पर सुरक्षा में बिलारी के मुड़िया मोइद्दीनपुर निवासी यूनुस और छजलैट के गांव अन्यारी निवासी राजेंद्र सिंह पर तैनात रहते हैं। होमगार्डों ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे चार युवक नगर आयुक्त के आवास के गेट पर आए थे। उन्होंने धमकी देते हुए गेट खोलने के लिए कहा था।
आरोपियों ने कहा कि आज नगर आयुक्त को देखना है, वह बहुत हीरो बनता है। आज हम उसे जान से मार देंगे। इस बीच कर्मचारियों की मदद से उन युवकों को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन सभी भाग निकले। भागते समय उनके दो कागज गिर गए। इसमें आधार कार्ड और फोटो था। एक पर अहमद रजा निवासी गुमसानी संभल और दूसरे पर मोईन निवासी अशोक नगर धोसी वाली गली कंजरी सराय कोतवाली मुरादाबाद लिखा था।
विज्ञापन

होमगार्डों ने पुलिस को बताया कि रात 10:15 बजे बाइक से तीन युवक पीलीकोठी चौराहे पर आए। वह बाइक अन्य स्थान पर रखकर नगर आयुक्त आवास पर आए। इस बीच पहले से सतर्क होमगार्ड और कर्मचारियों ने तीनों को पकड़ा गया। कर्मचारियों ने तीनों को पुलिस को सुपुर्द किया गया। इसमें अहमद रजा के अलावा दो किशोर थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कुल चार नामजद लोगों के खिलाफ धमकी देने की धारा के तहत केस दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें