फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चोरी की स्कॉर्पियो कार को पुलिस ने किया बरामद

Thu, 03 Apr 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। चोरी करके ले जाई गई स्कॉर्पियो कार को छजलैट पुलिस ने बरामद कर लिया है। कार को चोरी करने वाले युवक को भी पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा के रायपुर निवासी लोकेंद्र के पास 18 मार्च की शाम एक युवक का फोन आया था। युवक ने कहा था कि उसे मुरादाबाद तक के लिए उसकी स्कॉर्पियो कार को बुक करना है। 19 मार्च सुबह करीब 09:40 बजे लोकेंद्र ने अपने ममेरे भाई योगेश सैनी निवासी पीपलसाना थाना धामपुर बिजनौर को कार लेकर युवक के साथ मुरादाबाद के लिए भेज दिया था। छजलैट कार को खड़ी कर योगेश लघुशंका के लिए चला गया था, इसी बीच उसकी कार चोरी हो गई थी। पुलिस ने लोकेंद्र की शिकायत पर कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी, तभी से छजलैट पुलिस कार की तलाश कर रही थी। मंगलवार को छजलैट पुलिस ने छजलैट में कांठ रोड स्थित राधा स्वामी संत्संग आश्रम के सामने से चेकिंग के दौरान 19 मार्च को चोरी हुई स्कॉर्पियो कार पकड़ लिया। कार के साथ ही उसे चोरी करने वाले अति कुमार पुत्र मोदेश्वर सिंह निवासी ग्राम गौहावर जैत थाना नूरपुर जिला बिजनौर को भी दबोच लिया। पूछताछ में अति ने अपना जुर्म भी कबूल किया है। बुधवार को छजलैट पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से अति को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें