फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर माइंड की तलाश में पुलिस ने उसके ठिकाने पर दी दबिश

Sun, 26 Jun 2016 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
बीमा घोटाला - फोटो : demo
विज्ञापन
 इंश्योरेंस कंपनियों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले मास्टर माइंड राजवीर और उसके साथियों की तलाश में मझोला पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिशें दीं। शुक्रवार की रात पुलिस ने कांशीराम नगर में उसके घर छापा मारा तो शनिवार सुबह पुलिस की टीम रामपुर में राजवीर के गांव पहुंची। हालंकि पुलिस अभी तक राजवीर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन


रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस, बजाज एलायंज और बिरला सन लाइफ की ओर से मझोला थाने में कंपनी के सेल्स मैनेजर, एडवाइजर और एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इन पर आरोप है कि इन्हाेंने मृत लोगों को जिंदा दिखाकर उनका बीमा करा दिया और बाद में उनका मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर क्लेम ले लिया। हल्ला मचने पर लखनऊ टीम मुरादाबाद आई और यहां जांच पड़ताल की। पुलिस हरिओम सैनी को जेल भेज चुकी है। जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

राजवीर की गिरफ्तार के बाद कंपनियों के बड़े पदों पर बैठे लोगों के भी नाम खुलने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि राजवीर और हरिओम की कंपनियों में ऊपर तक पहुंच थी। पुलिस हरिओम को तो जल्दबाजी में जेल भेज चुकी है। उससे तो ज्यादा पूछताछ नहीं हो पाई थी। राजवीर की गिरफ्तारी के बाद ही कुछ और खुलासे होंगे। शुक्रवार की रात पुलिस ने कांशीराम नगर में राजवीर की तलाश में दबिश दी थी। लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पुलिस राजवीर के पैतृक गांव रामपुर पहुंची। लेकिन पुलिस को वहां से भी खाली हाथ ही लौटना पड़ा। जबकि अन्य आरोपी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहे हैं। एससपी नितिन तिवारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 

सोमवार को लखनऊ से आएगा कंपनियों का एक दल
मुरादाबाद। इंश्योरेंस कंपनियों में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच के लिए लखनऊ से एक दल सोमवार को मुरादाबाद आ रहा है। ये टीम यहां आकर कंपनी में कार्यरत कर्मचारी व अधिकारियों से पूछताछ करेगी। इसके बाद अपनी पूरी रिपोर्ट तैयार कर आगे बढ़ाएगी।

माना जा रहा है कि इस घोटाले में कुछ और केस दर्र्ज कराए जा सकते हैं। इंश्योेरेंस कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि उनके पास सूचना आई है कि सोमवार को फिर से हाई कमान से एक टीम को गठन कर उसे मुरादाबाद भेजा जा रहा है। ये टीम घोटाले की जांच की जांच करेगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें