मुरादाबाद। कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात देह व्यापार की सूचना पर बुधबाजार स्थित एक होटल पर छापा मारा। पुलिस ने होटल में ठहरे लोगों के कागजात चेक की। हालांकि देह व्यापार किए जाने की पुष्टि नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस लौट गई।
पुलिस कंट्रोल रूम में सोमवार रात किसी ने सूचना दी कि बुधबाजार स्थित एक होटल में देह व्यापार किया जा रहा है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने महिला सिपाहियों को साथ लेकर होटल में छापा मार दिया। एक-एक कमरा चेक किया गया। उसमें ठहरे लोगों के कागजात चेक किए गए। कमरों में युवक और युवती रुके थे। पुलिस ने होटल का रजिस्टर किया। जिसमें पाया गया कि पहचान पत्र देखने के बाद ही लोगों को कमरा दिया गया है। कोतवाली की अपराध निरीक्षक पूनम राठी ने बताया कि जांच पड़ताल में देह व्यापार जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है।