मुरादाबाद। मझोला थाने की पुलिस ने मंगलवार की शाम एक होटल पर छापा मारा । पुलिस को मौके पर प्रेमी जोड़ा मिला। जिससे हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। जांच में होटल में खामियां मिली हैं। नियमों का उल्लंघन करते हुए होटल संचालित किया जा रहा था। पुलिस की ओर से होटल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एएसपी अभिनव द्विवेदी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर मझोला के चौहानों वाली मिलक में दा रायल नाम से संचालित होटल में मंगलवार की शाम करीब चार बजे छापा मारा गया। यहां एक कमरे की तलाशी के दौरान प्रेमी जोड़ा मिला। उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। एएसपी का कहना है कि जांच में फायर एनओसी मांगी गई। होटल संचालक फायर एनओसी भी दिखा नहीं पाया। इसके अलावा होटल में मानक से अधिक कमरे मिले हैं। अंदर रेस्टोरेंट भी चल रहा था। पुलिस की ओर से इस मामले में होटल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।