फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ रुपये मजदूरी पर तैयार कर रहे शराब, दो महिलाएं समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार सुबह पुलिस को साथ लेकर आदर्श कालोनी में दबिश दी। टीम को देखकर अवैध शराब तैयार कर रहे आरोपियों में भगदड़ मच गई। टीम ने घेराबंदी कर दो महिलाएं समेत पांच आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में दो आरोपी मजदूरी पर शराब बनाने का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह ने बताया कि मौके से आदर्श कालोनी निवासी मधु और पंजवती, सुनील कुमार, नागफनी थानाक्षेत्र के डिप्टीगंज निवासी अनिल व महेंद्र पकड़ा गया है। टीम ने इनके कब्जे से 70 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की है। मौके पर पांच भट्ठियों पर कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। टीम ने इन भट्ठियों को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस के हत्थे चढ़े अनिल व महेंद्र ने बताया कि उन्हें शराब तोडने की एवज में रोजाना पांच पांच सौ रुपए की मजदूरी मिलती है। आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें