फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग के 15 संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की समीक्षा के लिए मंडल में आए पीवीवीएनएल के एमडी अरविंद मलप्पा बंगारी ने 15 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए हैं। एमडी ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत कार्य में अनियमितता पाए जाने पर कर्मचारियों पर यह कार्रवाई की है। इसमें अमरोहा के छह, मुरादाबाद के चार और रामपुर के पांच संविदा कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन

दरअसल एमडी ओटीएस की समीक्षा के लिए मुरादाबाद आए थे। सभी जनपदों को दिए गए लक्ष्य का ब्योरा वे अपने साथ मेरठ से लेकर आए थे। यहां उन्होंने पाया कि 15 संविदा कर्मियों ने ओटीएस के तहत मिला धन विभाग में जमा नहीं कराया और न ही बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। इस पर एमडी ने सभी 15 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के निर्देश जारी कर दिए। इसके अलावा एमडी ने अधिकारियों को ओटीएस का लाभ प्रत्येक बकायेदार उपभोक्ता तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। मुरादाबाद जोन में 10 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक के एक लाख 29 हजार बकायेदार उपभोक्ता हैं। जबकि एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदारों की संख्या नौ हजार है। एमडी का कहना है कि कोई भी बकायेदार योजना का लाभ लेने से वंचित न रह जाए। इसके लिए अवर अभियंता से लेकर अधीक्षण अभियंता तक तत्पर रहें। गौरतलब है कि एकमुश्त समाधान योजना 15 अप्रैल को समाप्त हो रही है। पीवीवीएनएल के एमडी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि यह योजना बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए लाभ की अंतिम योजना है। नियामक आयोग के निर्देशानुसार इसके बाद लाभ की कोई योजना संचालित नहीं की जाएगी। इसलिए सभी बकायेदार उपभोक्ता इस योजना के तहत पंजीकरण कराएं और 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी का लाभ उठाएं। इस दौरान मुख्य अभियंता संजय आनंद जैन, अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें