मुरादाबाद। मझोला के कांशीराम नगर कॉलोनी निवासी विजय यादव संभल के कादराबाद वार्ड संख्या 22 से जिला पंचायत सदस्य हैं।
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी ने उन्हें संभल जनपद की गुन्नौर विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया है। विजय ने अपने फेसबुक एकाउंट से पोस्ट कर दावा किया था कि मुरादाबाद में आयोजित होने वाली जन विश्वास रैली में वह गृह मंत्री अमित शाह को काले झंडे दिखाएंगे। सोशल मीडिया पर मेसेज वायरल होने के बाद पुलिस और खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया था।
बृहस्पतिवार की सुबह 11.30 बजे दरोगा और दो सिपाही विजय यादव के घर पहुंच गए। पुलिस ने आप नेता को नजरबंद कर दिया। अमित शाह के मुरादाबाद के जाने के बाद ही विजय यादव के घर से सुरक्षा हटाई गई।