फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिस ने आरोपियों की दो साल की काॅल डिटेल निकलवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आईपीएल मैचों में सट्टा लगवाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस डिजिटल साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों की दो साल की कॉल डिटेल निकलवाई है, जिसमें पुलिस को आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सुबूत मिले हैं। पुलिस काॅल डिटेल और लोकेशन को चार्जशीट में शामिल कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने की पुलिस और एसओजी ने 12 अप्रैल की रात सिविल लाइंस क्षेत्र में कौशल कपूर के फ्लैट में छापा मारकर आईपीएल मैचों में सट्टा लगवाने वाले गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया था। दो दिन बाद पुलिस ने 10वें आरोपी साहिल गुप्ता को जेल भेज दिया था। इसके अलावा अन्य 12 आरोपियाें पर मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने आरोपियों से बरामद किए गए मोबाइल, लैपटॉप को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। इसके अलावा आरोपियों के मोबाइल नंबर के दो साल की कॉल डिटेल और लोकेशन निकलवाई गई है। एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन को चार्जशीट में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

0000
दो करोड़ गंवाने वाले व्यापारी के बयान दर्ज
मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी के पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराए। व्यापारी ने आईपीएल मैचों में सट्टा लगवाने वाले आरोपियों पर दो करोड़ रुपये हड़पने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद पुलिस ने बयानों के आधार पर विक्की खन्ना का नाम आईपीएल सट्टा गिरोह में शामिल कर लिया है।
-

13 मई को होगी सुनवाई
मुरादाबाद। आईपीएल सट्टा लगवाने के मामले में जेल भेजे गए आरोपी रचित रस्तोगी ने अपने अधिवक्ता की मदद से जमानत के लिए अर्जी दाखिल की। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो पाई। अब 13 मई को सुनवाई होगी।
आरोपी रचित रस्तोगी के अधिवक्ता अभिषेक शर्मा ने दाखिल की गई अर्जी में दावा गया है कि रचित रस्तोगी को फंसाया गया है। पुलिस ने फर्द में दावा किया है कि मौके से पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में रचित का नाम बताया है। बीएनएस की धारा 105 के तहत मौके से पकड़े गए आरोपियों के वीडियो बयान दर्ज किए गए होंगे। उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाए। इस मामले में अब तक 13 मई को सुनवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें