फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले की घटना पर किया खुशी का इजहार, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Sat, 16 Feb 2019 10:44 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
पुलवामा की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर खुशी का इजहार करने वाले के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भाजपा नेता पीयूष सक्सेना इसकी शिकायत ट्वीटर पर एडीजी, आईजी और एसपी रामपुर से की थी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (2) और 67 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गंज थाना क्षेत्र के तालाब निहालुद्दीन निवासी तारिक खान उर्फ टिंकू ने फेसबुक पर पुलवामा की घटना को लेकर खुशी का इजहार किया था. उसने लिखा था कि मैं इंडियन मुस्लिम हूं। इन लोगों के मारे जान से बहुत खुश हूं। फेसबुक पर इस तरह का मैसेज पढ़ने के बाद भाजपा नेता पीयूष सक्सेना ने इसकी शिकायत आला अधिकारी से की। जानकारी मिलने के बाद आला अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुकदमा  कोतवाली के एसएसआई दिनेश कुमार उपाध्याय की तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया है। पुलिस ने युवक के घर जाकर भी जांच की है। युवक फिलहाल रामपुर से बाहर रह रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवक दो साल पहले तक स्वास्थ्य विभाग में शाहबाद में तैनात था। एसपी शिवहरि मीना के मुताबिक फेसबुक पर की गई टिप्पणी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें