मुरादाबाद। श्री कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन यात्रा निकालने का एलान करने वाले प्रियांशु जोशी को पुलिस ने नजरबंद कर लिया। उन्हें उनके आवास पर ही पुलिस ने निगरानी में रखा। पुलिस कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ता ने प्रदर्शन किया।
हिंदू संगठन नेता प्रियांशु जोशी को पुलिस ने मथुरा जाने से रोक दिया। 5 दिसंबर रात 11 बजे से उनके घर पर पहरा लगा दिया था। 6 दिसंबर की सुबह पुलिस उन्हें मझोला थाने ले गई। सूचना मिलने पर हिंदू समाज पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मझोला थाने पहुंचे गए और उन्होंने प्रियांशु जोशी को छोड़ने की मांग की।
इस दौरान अंकुर भारद्वाज, टीटू राहुल सैनी, गुंजन शर्मा, बबीता रानी, आनंद नगर, विकास सैनी, मोहित ठाकुर ,अजय भटनागर समेत अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।