मैनाठेर (मुरादाबाद)। पुलिस ने गोकशी में बरेली जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पीर बहोड़ा निवासी मुन्ना और वारिस को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे मांस काटने के उपकरण बरामद किए। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
15 जनवरी की सुबह मुरादाबाद बाईपास पर कोहरे में ब्रेजा कार दुर्घटनाग्रस्त मिली। सूचना पर पुलिस ने कार में जाकर देखा तो कार में 175 किलो गोमांस भरा हुआ था। जांच में कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कुछ दिन पहले से गिरफ्तार आरोपी संभल जिले के एचौड़ा कम्बोह के ग्राम मॉडली समसपुर निवासी जफीर उर्फ जाफर ने पुलिस को बताया कि बरेली के जाफरपुर क्षेत्र से गोमांस को लेकर दिल्ली जा रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने गोकशी के आरोपी मुन्ना और वारिस का भी चालान कर जेल भेज दिया गया। आरोपी मुन्ना पर गोकशी समेत विभिन्न धाराओं में 11 मुकदमे दर्ज बताए गए है।
फोटो संख्या 13 भेजा गया है,