फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिसंबर को पीएम मोदी मुरादाबाद में

Wed, 19 Oct 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा प्रदेश में माहौल बनाने के लिए परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। परिवर्तन यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को गाजियाबाद में बैठक हुई। इसमें बताया गया कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ जगहों पर एक जनसभाएं करेंगे।
विज्ञापन


इनमें एक संभावित शहर मुरादाबाद भी है। एक दिसंबर को परिवर्तन यात्रा मुरादाबाद पहुंचेगी। इस दौरान होने वाली जनसभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। मुरादाबाद के सभी पदाधिकारियों को यात्रा और जनसभा की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए गए हैं।

चुनाव से पहले अपने पक्ष  में माहौल बनाने के लिए  सभी राजनीतिक  दल जुट गए हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश को परिवर्तन यात्रा के माध्यम से मथेगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को गाजियाबाद में बैठक हुई। 
विज्ञापन


इसमें प्रदेश भर से भाजपा के पदाधिकारी शामिल हुए। बताया गया कि प्रदेश भर में घूमने के बाद यात्रा का समापन लखनऊ में होगा। पूरी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री आठ शहरों में जनसभा करेंगे। इन आठ स्थानाें में मुरादाबाद भी शामिल है। पूर्व महानगर अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बताया कि एक दिसंबर को परिवर्तन यात्रा के मुरादाबाद पहुंचने पर जनसभा होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें