फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हॉकी के सौ वर्ष पूरे होने पर होगा खिलाड़ियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भारतीय हॉकी के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शहर में एक विशेष समारोह आयोजित किए जाने की तैयारी चल रही है। बुधवार की शाम अथर खान हॉकी स्पोर्ट्स सोसायटी की ओर से राहत खान की मेजबानी में बैठक हुई जिसमें वरिष्ठ व युवा हॉकी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि जीआईसी मैदान में बहुउद्देश्यीय हॉल निर्माण कार्य के कारण उपलब्ध जगह को ध्यान में रखते हुए हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 7-ए-साइड फॉर्मेट में किया जाएगा। हालांकि टीमों में खिलाड़ियों की संख्या पूर्व की तरह 18 ही रहेगी ताकि सभी खिलाड़ियों को खेल का अवसर मिले और प्रतिस्पर्धा का स्तर संतुलित बना रहे। सोसायटी के पदाधिकारियों के मुताबिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले हर खिलाड़ी को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए जाएंगे। वरिष्ठ खिलाड़ियों को विशेष सम्मान दिया जाएगा। प्रतियोगिता में मुरादाबाद ही नहीं बल्कि मंडल के अन्य जिलों के नए और पुराने हॉकी खिलाड़ियों को भी चयनित कर सम्मानित किया जाएगा। राहत खान ने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य सिर्फ एक टूर्नामेंट कराना नहीं बल्कि हॉकी की उस विरासत को फिर से जीवंत करना है जिसने मुरादाबाद ही नहीं पूरे देश को गौरव दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें