फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सोनकपुर स्टेडियम में जलभराव से खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सोनकपुर स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक और मैदान में बारिश के बाद पानी भरने की समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्यदायी संस्था ने कवायद शुरू कर दी है। शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (यूपीआरएनएसएस) की टीम ने स्टेडियम का विस्तृत सर्वे कर जल निकासी की व्यवस्था सुधारने की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

सोनकपुर स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक पर बारिश के दौरान पानी भर जाता है। इससे खिलाड़ियों का अभ्यास बाधित होता है। कई बार प्रतियोगिताओं की तैयारी भी प्रभावित होती है। इसी को देखते हुए सर्वे के दौरान जलभराव वाले सभी प्रमुख स्थान चिह्नित किए गए और पानी निकालने के वैकल्पिक रास्तों पर मंथन किया गया।
योजना के तहत स्टेडियम में जरूरत के अनुसार नई नालियां बनाई जाएंगी, जिससे बारिश का पानी सीधे बाहर निकल सके। साथ ही जिन हिस्सों में जमीन का स्तर नीचा है और पानी रुक जाता है, वहां मिट्टी डालकर लेवल ठीक किया जाएगा। इससे ट्रैक और मैदान दोनों को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी के अनुसार, 18 अगस्त तक पूरे कार्य का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन स्तर पर भेज दिया जाएगा। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।


वर्जन

जल निकासी की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। प्रस्ताव तैयार कर जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने और बजट जारी होने पर काम शुरू कराया जाएगा। -सुनील कुमार सिंह, क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें