फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कूमल लगाकर घर में घुसे चोर, जनरेटर के पार्ट्स ले गए

Sun, 09 Aug 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर। मुरादाबाद संभल रोड से सटे मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर बस्तौर में चोरों ने मकान की दीवार में कूमल लगाकर मकान में रखे जनरेटर को तोड़कर उसके विभिन्न पार्ट्स अलग कर दिए। मकान मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के ही ग्राम तख्तपुर अल्ला उर्फ नानकार निवासी कमरे आलम ने पुलिस को बताया कि मोहम्मदपुर बस्तौर में उसका एक मकान है। शुक्रवार देर रात मकान को बंद करके अपने घर चला गया था। शनिवार सुबह जब वह मकान पर पहुंचा तो दीवार में कूमल लगा था। चोरों ने दीवार में कूमल लगाकर उसके मकान के अंदर जनरेटर चोरी करने का प्रयास किया और उसे तोड़कर उसके कीमती पार्ट्स निकाल दिए। मौके पर जनरेटर के टूटे हुए पार्ट्स और अन्य सामान बिखरा हुआ मिला। पुलिस ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

फोटो संख्या 11 और 12 भेजे गए हैं,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें