कुंदरकी (मुरादाबाद)। गांव चांदपुर निवासी फिजियोथेरेपिस्ट विशाल (27) ने गृहक्लेश में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह उसका शव घर से एक किमी दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव चांदपुर मंगोल निवासी डॉ. हंसराज सिंह ने बताया कि उसका सबसे छोटा बेटा विशाल फिजियोथेरेपिस्ट था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा डेढ़ साल का बेटा है। बताया कि सोमवार की सुबह गृहक्लेश के चलते वह घर से बाहर निकला था। जिसके बाद वापस नहीं लौटा। करीब दस बजे पता चला कि विशाल का शव पास के गांव कुतुबपुर अज्जू के जंगल में कब्रिस्तान के पास बाग में शीशम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाएं।
फोटो संख्या दो और तीन भेजे गए हैं।