फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सफाईकर्मी ने किया किशोरी को शौचालय में खींचने का प्रयास

Tue, 22 Apr 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। मोहल्ला पैंठ बाजार स्थित उपनिबंधक कार्यालय के बाहर खड़ी एक किशोरी को निजी सफाईकर्मी ने शौचालय में खींचकर ले जाने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। किशोरी के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती बैनामे की गवाही के लिए उपनिबंधक कार्यालय आए थे। दंपती के साथ उनकी 12 साल की बेटी और नौ साल का बेटा भी थे। दंपती बेटे और बेटी को मुख्य द्वार पर खड़ा कर बैनामे की गवाही के लिए उपनिबंधक कार्यालय के अंदर चले गए। आरोप है कि इसी दौरान नगर निवासी एक निजी सफाईकर्मी ने दंपती की बेटी को पैसों का लालच देकर पकड़ लिया और उपनिबंधक कार्यालय के बाहर बने शौचालय में ले जाने का प्रयास करने लगा। किशोरी और उसके भाई के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।
बेटी का शोर सुनकर दंपती भी बाहर आ गए और बेटी से घटना की जानकारी ली। दंपती ने घटना की जानकारी उपनिबंधक को दी। बाद में थाने पहुंचकर पुलिस को निजी सफाईकर्मी के खिलाफ तहरीर दी। थाना पुलिस ने पीड़ित किशाेरी के बयान लेने के बाद उपनिबंधक कार्यालय पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस आरोपी सफाईकर्मी के घर पहुंची लेकिन वह नहीं मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित किशोरी से आरोपी की पहचान कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें