फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नारायणपुर छंगा प्रकरण में नहीं मिली महापंचायत करने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नारायणपुर छंगा प्रकरण में अनुसूचित जाति के लोगों को न्याय दिलाने के लिए बहुजन समाज समन्वय समिति ने 10 मई को पंचायत बुलाई थी, इसके लिए समिति के मंडल प्रमुख चंदन सिंह रेदास ने एसडीएम के यहां आवेदन किया था लेकिन प्रशासन ने महापंचायत की अनुमति देने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

इस बारे में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि इस समय क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू है। इसलिए किसी को भी पंचायत की अनुमति नहीं दी जा सकती है। बताया कि शनिवार के लिए भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह ने भी महाराणा प्रताप की जयंती के कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी थी। उनका आवेदन भी निरस्त हो गया है।
उधर कुछ लोग इस प्रकरण को लेकर शुक्रवार को धामपुर में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद से मिले थे। उन्होंने उनसे नारायणपुर छंगा प्रकरण के बारे में भी बताया था। जिस पर चंद्रशेखर आजाद ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान शिव कुमार, पूर्व प्रधान इरफान, लालापुर पीपलसाना के प्रधान होरी सिंह, सुनील कुमार हाजी याकूव व अमित दिवाकर आदि रहे।
विज्ञापन

बता दें कि 16 अप्रैल को गांव नारायणपुर छंगा में भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह के जन्मदिन की दावत में गांव में स्थित आंबेडकर पार्क में गाड़ियां खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और ईंट पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्ष के 11 लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसकी पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें