फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रामलीला मंच पर दिन में श्रीकृष्ण लीला का मंचन भी शुरू

Wed, 14 Oct 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में रामलीला मंच से मंगलवार से दिन के समय श्रीकृष्ण रासलीला का मंचन भी शुरू हो गया। आयोजकों ने बताया कि रात में रामलीला का मंचन करने वाले मथुरा-वृंदावन के कलाकारों ही कृष्ण लीला की प्रस्तुति भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण लीला के पहले दिन भगवान कृष्ण से जुड़े माखन-मिश्री दान का प्रसंग दिखाया गया। प्रस्तुति के माध्यम से बताया गया कंस दान के नाम पर गोकुल के लोगों से माखन-मिश्री और दूध मंगाता था। कंस का मकसद था कि यह करके गोकुल के लोगों को माखन-मिश्री, दूध से दूर कर दिया जाए, ताकि वे बलवान न हो सकें। भगवान कृष्ण ने माखन-मिश्री को मथुरा जाने से रोक दिया। इसके लिए श्रीकृष्ण ने माखन-दूध ले जाने वाली गोपियों की मटकियां भी फोड़ीं।

इसके अलावा कलाकारों ने चंद्रावली के प्रसंग का भी मंचन किया। श्रीकृष्ण की आकर्षक लीलाओं के कई दृश्यों पर दर्शक भाव विभोर हो गए। इस दौरान राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गई। झांकी की पूजा नगर के व्यापारी रचित अग्रवाल और संजीव कुमार अग्रवाल ने की। मंचन के दौरान पंडाल में श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम का संचालन रामलीला कमेटी के प्रबंधक अवनीश कुमार शर्मा और संरक्षक दिनेश कुमार पूठिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें