फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक ने दूसरे समुदाय की युवती से किया दुष्कर्म

Wed, 14 Oct 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। क्षेत्र की एक युवती ने दूसरे समुदाय के युवक पर शादी का वादा करके चार साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवक के शादी से इन्कार करने के बाद पीड़िता ने पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि वह दूसरे प्रदेश के एक समीपवर्ती शहर के हॉस्पिटल में काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात दूसरे हॉस्पिटल में काम करने वाले युवक से हुई। दोनों के बीच चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक शादी का वादा करके युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो युवक ने मना कर दिया। दोनों के अलग-अलग समुदायों से होने के कारण भी शादी को लेकर विवाद हुआ। परेशान युवती सोमवार शाम डिलारी थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें