फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्मार्ट मीटर को लेकर सड़क पर उतरे लोग, आप का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते विरोध के बीच आम आदमी पार्टी ने रविवार को पाकबड़ा में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर को जनता के लिए लूट का माध्यम बताते हुए इसके खिलाफ आवाज बुलंद की और विद्युत निगम के अवर अभियंता टीएन भास्कर को ज्ञापन सौंपा। रविवार सुबह आप जिला अध्यक्ष कार्यालय से प्रदर्शन शुरू हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिससे आम जनता आर्थिक रूप से परेशान हो रही है। प्रदर्शन का नेतृत्व इंजीनियर हैदर अली ने किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश की जनता के साथ अन्याय हो रहा है और यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी। जिला महासचिव शिव कुमार राय और जिला मीडिया प्रभारी दानिश मलिक ने भी सरकार और बिजली विभाग पर सवाल उठाते हुए पारदर्शिता की मांग की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष एडवोकेट त्रिलोकचंद दिवाकर, महानगर महासचिव एडवोकेट मोहम्मद जीशान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष मास्टर बदलू और सुशील सागर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। शफीक मुत्वल्ली, मो. सलमान, अनस मलिक, श्रम प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सैयद रेहान अली और आशिक अली सैफी आदि कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें