फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तेंदुओं के हमलों से गंभीर घायल हुए लोगों को मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पिछले दिनों कांठ तहसील क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर तेंदुओं के हमलों से गंभीर रूप से घायल हुए पांच बच्चों समेत छह लोगों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजे गए हैं।
विज्ञापन


कांठ क्षेत्र में 30 मार्च की शाम तेंदुए ने गांव महदूद कलमी में अकरम के घर में घुसकर उनकी मासूम बेटी सिदरा (2) पर हमला कर दिया था। 31 मार्च रात तेंदुआ गांव मिश्रीपुर के रहने वाले अवनेश कुमार के घर में घुस गया था और यहां चारपाई पर लेटी उनकी बेटी दीपांशी (8) गंभीर घायल कर दिया था। 11 अप्रैल को तेंदुए ने गांव दरियापुर निवासी सुनील कुमार के बेटे हर्ष (3) पर खेत में हमला कर दिया था। 16 अप्रैल की शाम गांव सलेमपुर के मझरा फजलाबाद निवासी राजीव कुमार के बेटे लव्यांश (5) पर खेत में तेंदुए ने हमला किया था। 27 अप्रैल की तड़के तेंदुए ने गांव राजीपुर खद्दर में घर की छत पर मच्छरदानी के अंदर सो रही दिया (6) और 28 अप्रैल को गांव रायपुर खुर्द निवासी किसान कपिल देव सिंह (40) पर खेत में काम करते समय हमला किया था। तेंदुओं के द्वारा किए गए हमलों से यह सभी लोग गंभीर घायल हो गए थे।
वन क्षेत्राधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि यदि कोई तेंदुए के हमले से गंभीर घायल हो जाता है तो उसे नियमानुसार एक लाख रुपये के मुआवजे का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि पिछले तेंदुए के हमले से घायल हुए सभी लोगों को एक-एक के मुआवजे के लिए प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें