फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गंज बाजार से मंडी चौक तक जाम में फंसे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गंज बाजार से मंडी चौक तक शनिवार को दिनभर कई बार जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण राहगीरों, व्यापारियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि लोगों को महज 100 मीटर की दूरी तय करने में करीब 20 मिनट लग रहे थे। इसकी वजह से खरीदारी के लिए पहुंचे ग्राहकों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन


व्यापारियों और दुकानदारों का कहना है कि जाम की सबसे बड़ी वजह दुकानों के बाहर बेतरतीब तरीके से खड़े दोपहिया वाहन हैं। सड़क के दोनों ओर वाहनों के खड़े होने से मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे यातायात प्रभावित होता है। समस्या तब और गंभीर हो जाती है जब एक साथ बड़ी संख्या में ई-रिक्शा बाजार में प्रवेश कर जाते हैं। संकरी सड़क पर ई-रिक्शा, ठेले और अन्य वाहन आमने-सामने आने से यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने और यातायात प्रबंधन की कमी के कारण रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। व्यापारियों ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में कुछ समय के लिए व्यवस्था सामान्य हो जाती है, लेकिन पुलिस के हटते ही हालात फिर पहले जैसे हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि बाजार में ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती की जाए। अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया जाए और ई-रिक्शाओं के लिए निर्धारित रूट एवं समय तय किया जाए।
00
व्यापारी बोले...
-दुकानों के सामने बेतरतीब पार्किंग से सड़क संकरी हो जाती है। हर थोड़ी देर में जाम लग जाता है। स्थायी पार्किंग व्यवस्था लागू करना जरूरी है।-सचिन वैश्य, दुकानदार
विज्ञापन

-एक साथ बड़ी संख्या में ई-रिक्शा बाजार में आ जाते हैं। जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित होता है। इनके संचालन के लिए तय रूट और समय निर्धारित किया जाना चाहिए।-अलुत वैश्य, दुकानदार
ट्रैफिक पुलिस के रहने तक व्यवस्था ठीक रहती है। लेकिन उनके जाते ही जाम फिर लग जाता है। बाजार में नियमित निगरानी और यातायात प्रबंधन जरूरी है।-अखिल, दुकानदार
-रोजाना जाम से ग्राहकों को परेशानी होती है। कई लोग खरीदारी किए बिना लौट जाते हैं। अवैध पार्किंग हटाई जाए और ई-रिक्शाओं के संचालन के लिए रूट बनाया जाए।-अर्चित, दुकानदार
00
वर्जन..
-बाजारों में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। जब भी जाम की स्थित बनती तो उसे तत्काल खुलवाया जाता है। कभी-कभी वाहनों का दबाव अधिक होने से जाम बढ़ जाता है। लेकिन उसे जल्द ही सामान्य करा दिया जाता है।-सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें