फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में लोगों ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सरकारी अस्पताल रोड शुमाली कब्रिस्तान के निकट स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में मंगलवार दोपहर सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। मौके पर नगरपालिका के ईओ को ज्ञापन देकर अस्पताल के भवन का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

नागरिक परिषद बिलारी की ओर से आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सालय के लिए अपनी निधि से एक कक्ष बनाने का जो प्रस्ताव दिया था, उसकी स्वीकृति मिल चुकी है। एक सप्ताह बाद नए कक्ष का निर्माण शुरू हो जाएगा। उधर, परिषद के पदाधिकारियों ने नगरपालिका की ईओ रजनी सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए चयनित भूमि पर परिषद की ओर से मिट्टी भराव डलवाने, ईंटें बिछवाने और शौचालय बनवाने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम के अंत में नागरिक परिषद की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को कंबल भी बांटे गए।
इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी सखी, डॉ. झरना रफीक, कैप्टन तराना, संजय जैन, शकील अहमद साबरी, डॉ. जितेंद्र दक्ष, तिलकराज चांदना, चौधरी उदयपाल सिंह, लटूरी सिंह, राकेश जैन, फैसल रजा, राकेश यादव, हाजी माजिद अंसारी, नोमान जमाल, कौशल क्रांतिकारी, गोरांश यादव, मोबीन हुसैन, अनिल गुप्ता व हसीब अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें