फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विधायक ने सहसपुर में जलभराव की समस्या का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सहसपुर गांव में हाईवे के पश्चिम साइड में लगातार जलभराव से ग्रामीणों में पनप रहे रोष को देखते हुए विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने मंगलवार दोपहर समस्या का जायजा लिया। उन्होंने एनएचएआई के निर्माण अभियंता रोमिल गुप्ता को मौके पर बुलाकर उनसे समस्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित इलाके में विधायक निधि से 100 मीटर सड़क बनवाने की घोषणा की।
विज्ञापन

सहसपुर गांव की आबादी का पानी बिलारी के निकट जिस तालाब और निचले इलाके में आता था। वहां पर मिट्टी भराव के बाद प्लाटिंग हो गई और कुछ इलाके में आंबेडकर पार्क बना दिया गया। ग्राम पंचायत सहसपुर की ओर से आबादी का पानी तालाब तक पहुंचाने के लिए निर्माण कराए जा रहे नाले का निर्माण विरोध होने पर रुक गया।
सहसपुर की आबादी में होकर मुरादाबाद-आगरा हाईवे निकल रहा है। हाईवे प्राधिकरण का नाला मलबे से पट गया और ग्राम पंचायत के नाले पर कब्जा है। ऐसी स्थिति में पिछले छह माह से सहसपुर में हाईवे किनारे लगातार जलभराव की समस्या है।
विज्ञापन

विधायक के बुलाने पर मौके पर पहुंचे जेई ने बताया कि नाले की सफाई कराने में नाले के पास खड़े विद्युत पोलों से समस्या हो रही है। विधायक ने ग्रामीणों के सामने ही अधिशासी अभियंता विद्युत से फोने पर बात कर विद्युत पोल शिफ्टिंग का खर्च विधायक निधि से उठाने का आश्वासन दिया। विधायक ने स्पष्ट कहा कि जलभराव की समस्या का तत्काल स्थायी समाधान होना चाहिए। विद्युत अधिकारियों ने शीघ्र ही नाले से विद्युत पोल शिफ्ट कराने और हाईवे प्राधिकरण के जेई ने बंद पड़े नाले की सफाई कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने बताया कि यदि हाईवे किनारे जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह प्रशासन के उच्चाधिकारियों से मिलेंगे।

फोटो संख्या-10,11
-
विधायक ने शिविर लगाकर सुनीं जनता की समस्याएं
बिलारी। सपा विधायक ने सहसपुर गांव के कई मोहल्लों में शिविर लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने विधायक के सामने जलभराव, मच्छरजनित रोगों से पीड़ित होने, पात्र ग्रामीणों के नए राशन कार्ड न बनने, गांव में सफाई व्यवस्था बेहतर न होने, अनेक पात्रों को आवास योजना और पेंशन योजना का लाभ न मिलने, गरीब बुनकरों को बुनकर कल्याण की योजनाओं का लाभ न मिलने, ग्रामीण उपभोक्ताओं से शहरी दर पर विद्युत बिल वसूलने के बाद भी नगरीय शेड्यूल के हिसाब से बिजली न मिलने समेत आदि समस्याएं उठाईं। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान, हाजी अब्दुल शकूर, अब्दुल वाहिद, शमीम अहमद, डॉ. चरन सिंह, शफीक अहमद, मोहम्मद नाजिम, अब्दुल गफ्फार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें