फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुआ को लेकर देवबंदी और बरेलवी मसलक के लोग भिड़े, पथराव में पांच घायल

Sat, 14 Dec 2019 03:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा/चुचैला कलां
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फंदेड़ी सादात में जुमे की नमाज के बाद दुआ को लेकर बरेलवी और देवबंदी मसलक के अनुयायी आपस में भिड़ गए। जमकर एक दूसरे पर पथराव किया गया। झगड़े में दोनों ओर से पांच लोग घायल हो गए। एक को रेफर किया गया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक ने गांव का दौरा किया।

विज्ञापन


फंदेड़ी सादात गांव में कई साल से बरेलवी और देवबंदी समुदाय के लोगों में मौलाना के पीछे नमाज पढ़ने को लेकर विवाद चला आ रहा है। कई बार दोनों मसलक के लोग आपस में भिड़ चुके हैं। पुलिस दोनों मसलक के लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद कर चुकी है। बताया जाता है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बरेलवी मसलक के लोग दुआ कर रहे थे। 

आरोप है कि उसी समय देवबंदी मसलक के लोगों ने आकर उनको दुआ करने से रोक दिया। इसको लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। मामला बिगड़ा तो दोनों ओर से जमकर पथराव होने लगा। पथराव में एक पक्ष से नसीर, सुलेमान और दूसरी ओर से महताब, फैजउददीन, इस्लामउददीन, रियाज एवं रिजवान घायल हो गए। 
विज्ञापन


नसीर और सुलेमान को सरकारी अस्पताल में लाया गया। नसीर को रेफर कर दिया गया है। झगड़े की जानकारी होने पर पुलिस बल गांव पहुंच गया। अपर पुलिस अधीक्षक भी मय फोर्स के गांव पहुंचे। पुलिस ने फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें