फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पानी और बिजली की समस्या से जूझ रहे बंजारान के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के वार्ड 12 बंजारान के नागरिक बिजली, पानी और टूटी सड़कों की समस्याओं से जूझ रहे हैं। हैंडपंप एक साल से खराब है। वार्ड में वाल्मीकि बस्ती के पास स्थित तालाब बंद हो जाने से बारिश में इमली वाली जारत वाली सड़क पर जलभराव हो जाता है। यहां पानी की निकासी के लिए एक पुलिया बनाई गई थी जो इतनी ऊंची बना दी गई है कि बाइकें गिरती रहती हैं। इसी मार्ग पर इरशाद के घर के पास नगर पालिका का हैंडपंप एक वर्ष से खराब है। यहां के नागरिकों का कहना है कि शिकायत के बाद भी खराब हैंडपंप को ठीक नहीं कराया जा रहा है। वहीं इस हैंडपंप के पास से मंदिर जाने वाली सड़क और नाली टूटी हुई है। नागरिकों का कहना है कि यहां पर रोजाना साफ सफाई नहीं होती है। विद्युत आपूर्ति टू फेस होने से लोगों को परेशानी हो रही है। वार्ड के मोहल्ला जोशियान और शिव शक्ति मंदिर के पास रहने वाले लोगों को नई पाइपलाइन से पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

वार्ड निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक हामिद अली ने बताया कि उनके घर में सबमर्सिबल लगा हुआ है। पानी का कोई कनेक्शन नहीं है, इसके बाद भी नगर पालिका ने 612 रुपये का पानी का बिल भेजा है।
वार्ड निवासी ओम कुमार एडवोकेट एडवोकेट ने बताया कि पानी की नई पाइप लाइन जगह-जगह लीकेज हैं। सड़कों में गहरे गड्ढे हैं। लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। टू फेस विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

वार्ड के रचित नायक का कहना है कि ज्यादातर सड़कें टूटी हैं। नई पाइप लाइन से पानी की समस्या बनी हुई है। नई लाइन के कनेक्शन घरों तक नहीं किए गए हैं उन्हें सड़क पर ही छोड़ दिया गया है।
वार्ड निवासी खुशहाल कुमार का कहना है कि शिव शक्ति मंदिर के पास नालियां व सड़कें टूटी हुई हैं। लोगों को नई पाइप लाइन से पानी नहीं मिल रहा है। लोग हैंडपंप और सबमर्सिबल से पानी की जरूरत पूरी कर रहे हैं।
वार्ड की सभासद शमीमा का कहना है कि मोहल्ला जोशियान, सोमपाल के घर से सलीम के घर तक नई पाइपलाइन से पानी की समस्या बनी हुई है। कुछ सड़कों का निर्माण नगरपालिका ने करा दिया है, जबकि शेष सड़कों का शीघ्र निर्माण का नगर पालिका अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरवार का कहना है कि समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन ने जल निगम के जेई को नई पाइप लाइन से पानी की समस्या और सड़कों की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड की बैठक में नगर की अधिकांश सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव पारित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें